आधी रात को पुलिस की कैफे पर रेड, हुक्काबार पकड़ा
- संचालक सहित 24 को पकड़ा
- भारी मात्रा में हुक्के और फ्लेवर जब्त
जोधपुर,आधी रात को पुलिस की कैफे पर रेड, हुक्काबार पकड़ा।
शहर के पांचवीं रोड बोंबे मोटर मार्ग पर स्थित एक कैफे एवं रेस्टोरेंट पर पुलिस ने आधी रात को रेड दी। कार्रवाई अलसुबह तक चली। कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। पुलिस का लवाजमा वहां पहुंचा और कैफे में चल रहे हुक्काबार को पकड़ा। वहां काफी संख्या में युवकों सहित 24 लोगों को पकड़ा गया। युवक हुक्के के कश उड़ा रहे थे। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में हुक्के,चिलमें,फ्लेवर को जब्त करने के साथ 18 युवकों के खिलाफ चालान बनाया। संचालक सहित छह लोगों के खिलाफ कोटपा में कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- पत्थर से पत्नी की हत्या,पति हिरासत में
एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल रातकालीन गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि पांचवीं रोड बोंबे मोटर्स मार्ग पर सोहो कैफे एंड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्काबार का संचालन हो रहा है। इस पर वे मय लवाजमें के रात दो बजे कैफे पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पर हुक्के के कश उड़ा रहे 18 युवकों को पकड़ा और चालान बनाया। कैफे संचालक के साथ पांच अन्य हुक्का परोसने वाले अन्य के खिलाफ कोटपा में कार्रवाई की गई। सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार सोहो कैफे में चल रहे हुक्काबार से भारी मात्रा में हुक्के,चिलमें और फ्लेवर आदि को जब्त किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

