Doordrishti News Logo
  • शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत सत्कार
  • एयरपोर्ट पर फूूल मालाओं से लादा
  • कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

जोधपुर, केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रेलमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली अपने गृह जिले में पहुंचे। उनके जोधपुर आने पर शहरवासियों ने पलकपावड़े बिछा दिए। उनका यहां पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। वे दो दिन तक जोधपुर प्रवास पर रहकर कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे अपने पैतृक निवास पर भी गए। जहां पर परिजन से मिलकर भावुक हो उठे। उनकी माता ने तिलक लगा बेटे का स्वागत किया। मंत्री बन लौटे बेटे को पिता ने खुशी के मारे गले लगा लिया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी

घर पर शादी समारोह जैसा माहौल

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पैतृक आवास पर शनिवार को  शादी समारोह जैसा माहौल नजर आया। उनके घर से लेकर मुख्य रोड तक जोरदार सजावट की गई। घर पर उनसे मिलने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों के साथ ही उनके साथ पढ़ चुके कुछ सहपाठी भी पहुंचे। मुख्य रोड से अश्विन कार से नीचे उतर पड़े। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अश्विन इस वर्ष तीस जनवरी को जोधपुर आए थे। उसके बाद आज वापस लौटे हैं।

मुख्य द्वार पर मां से मिलकर हुए भावुक

जब वे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार पर सबसे पहले अपनी मां से मिले। मां-बेटे के लिए ही नहीं वहां मौजूद सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था। मां ने बेटे को तिलक लगाया और अश्विन मां के गले लग गए। दोनों ऐसे गले मिले कि मानो बरसों बाद मिले हों। दोनों भावुक हो उठे। अश्विन ने न केवल खुद को बल्कि मां को भी संभाला। इसके बाद मां एक बार अलग हुई और वापस अश्विन को चूम लिया। अश्विन अपने पिता दाऊलाल से मिले। दोनों की नजरें मिली और अश्विन कदमों में झुक गए। पिता ने उन्हें संभाला और गले लगा लिया। इसके बाद भाई-भाभी ने भी उनका स्वागत किया। अश्विन ने बारी-बारी सभी परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्कूल से मिलती है, लेकिन संस्कार घर से मिलते हैं। आज मैं अपने घर लौटा हूं अपने परिवार से मिलने के लिए। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भावुकता स्वभाविक ही है।

एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया जोरदार स्वागत

इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सत्कार किया। उनका आज शहर में बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। दोपहर 1.45 बजे रातानाडा गणेश मंदिर जाएंगे। वे दोपहर 2.10 बजे राइकाबाग स्थित रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे और जोधपुर एरिया प्रोजेक्ट पर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। शिलान्यास समारोह के बाद रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भाग लेंगे और साथ ही पोस्टल डिवीजन जैसलमेर और नवनिर्मित पोस्ट ऑफिस के कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। रेल मंत्री का पाली दौरा रद्द हो गया है।

यहां भी लेंगे भाग

वे दोपहर बाद 3.45 से 4.10 बजे तक सरदारपुरा स्थित मोटर मर्चेट हॉल में होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में भाग लेंगे। दोपहर 4.15 बजे डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से दोपहर 4.35 बजे शास्त्री सर्किल पर लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति का भी माल्यार्पण करेंगे। वे दोपहरमें न्यू पॉवर रोड स्थित जोधपुर इंस्डस्ट्रियल एसोसिएशन सभागार में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करेंगे। शाम 5.30 बजे न्यू पॉवर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन जाएंगे और वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

शाम को अपने पूर्व कॉलेज एमबीएम जाएंगे

मंत्री वैष्णव शाम 7.30 बजे एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे और वहां पर छात्रों से बातचीत करेंगे। रेल मंत्री वैष्णव इसी कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं और गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। वे वहां से सीधे रात 8.10 बजे रेलवे स्थित गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और वहीं विश्राम करेंगे। रविवार को वे सुबह विमान से मुंबई लौट जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026