Doordrishti News Logo

कोरोना को हराने के लिए सरकार की गाइडलाइन का करें पालन

जोधपुर, सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों से कोरोना से बचाव के सारे नियमों और शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का हर स्थिति में पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मैं और हमारी पार्टी के सभी लोग 24 घंटे प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

प्रशासन को नए संसाधन जुटाने के लिए कैसी भी आवश्यकता हो, हम समाज के सहयोग से मिलकर जुटाएंगे। यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी और लड़ाई है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जोधपुर में पिछले पांच दिनों में ही पांच हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। शेखावत ने कहा कि मेरा सभी नगरवासियों से हाथ जोड़क़र आग्रह है कि वो सभी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए सावधान रहें।

खुद की सुरक्षा ही हमारे परिवार की सुरक्षा है। सभी लोग सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि समाज के स्तर पर, राजनीतिक दल के स्तर पर, जन प्रतिनिधि होने के नाते और समाज का हिस्सा होने के नाते, हम किस तरह से इस समय, इस युद्ध में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकते हैं आज के समय में यही महत्वपूर्ण है। हमने अपनी तरफ से ऑफर किया है कि लोगों के भोजन, उनका जीवन और आजीविका, तीनों को बचाने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, उसके लिए हम तैयार हैं। अभी समय इस बात का है कि इस चुनौती से मिलकर कैसे लड़ें?

शेखावत ने कहा कि मेरी कलेक्टर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर थोड़ा संघर्ष है। बांगड़ सीमेंट के पास ऑक्सीजन प्लांट है, मैंने उनसे व्यवस्था कराई है। एम्स में बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए बात हुई है। वो 160 से 250 बेड एक-दो दिन में कर देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी ऐसा प्रोटोकॉल बनाएं, ताकि किस रोगी को कहां भर्ती होने की आवश्यकता है, उसी जगह उसे भर्ती कराया जा सके, क्योंकि सभी का इलाज एम्स नहीं कर सकता है।

ये राजनीति का समय नहीं

मजदूरों के पलायन, व्यापारियों की परेशानी जैसे सवालों के जवाब में शेखावत ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्राथमिक रूप से राज्य सरकार की है। यदि अंतरराज्यीय इश्यू आएगा तो केंद्र सरकार दखल देगी। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति नहीं करना चाहता न यह राजनीति का समय है न राजनीति का विषय है, लेकिन पिछली बार जो स्थिति बनी थी, उसके लिए कौन लोग जिम्मेदार थे, यह सबको पता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग पहले लॉकडाउन की आलोचना कर रहे थे, वो आज असमंजस की स्थिति में हैं। वो इसकी आवश्यकता तो महसूस कर रहे हैं, लेकिन निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026