Doordrishti News Logo

शनिवार को जोधपुर आयेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

  • रविवार को सर्किट हाउस के समीप सरदार वल्लभ भाई पटेल की 11 फुट उंची मूर्ति का करेंगे अनावरण
  • केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा करेगी जोरदार स्वागत
  • स्वागत की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष सालेचा ने बनायी रूपरेखा

जोधपुर,शनिवार को जोधपुर आयेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह।अखण्ड भारत के निर्माता लौहा पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जोधपुर शहर में सर्किट हाऊस परिसर के समीप 11 फुट ऊँचाई की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 8 दिसम्बर को करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री शाह के स्वागत की तैयारी को लेकर सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में जिला पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत को लेकर रूपरेखा बनायी गई।

इसे भी पढ़ें – योगा ओलम्पियाड में स्वामी विवेकानंद स्कूल का सराहनीय प्रदर्शन

स्वागत को लेकर भाजपा जोधपुर शहर की ओर से सर्किट हाउस मार्ग पर पार्टी के झण्डे व होर्डिग लगाए जायेंगे एवं उनका पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जायेगा। मूर्ति अनावरण के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची,मनीष पुरोहित,शशि प्रकाश प्रजापत,गीता भाटी,अल्का थामेत,सीमा माथुर,संजयचंदीरमानी, हंसराज प्रजापत,गोविन्द गहलोत, जनक सोनी,आदित्य गहलोत,रेखा नाहर,महेश व्यास,मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार,हेमंत जानयानी, सुरेश भाटी,रफीक लोहार,अब्दुल नईम सिलावट,जुगल सांखला, फतेहराज मांकड,दीपक माथुर, हेमेन्द्र गौड़,नवांशु दवे,राजदीप परिहार,दीपक राजोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026