अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान। शहर के निकट मथानिया स्थित किरमसरिया गांव की सरहद में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया।
घर में छिपाकर रखा 27.325 किलो डोडा पोस्त चूरा पकड़ा
मथानिया पुलिस ने बताया कि जंभेश्वर नगर केरलानाडा भीकमकोर निवासी श्रवणराम पुत्र पाबूराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई गोमदराम अपनी बाइक लेकर किरमसरिया गांव की सरहद से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

