जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

विभिन्न सुविधाएं बहाल करने सहित मंदिर में दर्शन की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर चर्चाओं में है। इस जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी देने सहित विभिन्न सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने इसको लेकर जेल अधीक्षक को एक मांग पत्र भी लिखा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

आंदोलनकारी विचाराधीन बंदियों का दावा है कि करीब एक हजार बंदी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। हालांकि, इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बंदियों की प्रमुख मांग है कि पूर्व में परिजनों द्वारा घर से घी,कपड़े,फल, बैडशीट सहित अन्य आवश्यक सामान भेजने की जो व्यवस्था थी,उसे पिछले लगभग दो माह से बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा जेल परिसर स्थित मंदिर पर ताला लगाए जाने तथा मनोरंजन के लिए वॉलीबॉल जैसी खेल गतिविधियां बंद किए जाने को लेकर भी बंदियों ने नाराजगी जताई है। बंदियोंं ने मांग की है कि पहले से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को पुन: शुरू किया जाए।

इस संबंध में उन्होंने जेल प्रशासन,जिला कलक्टर, महानिदेशक कारागार तथा मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026