Doordrishti News Logo

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

महिला ने ई- एफआईआर कराई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका को किसी शातिर ने चोट पहुंचाने की धमकीं देकर ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड कर लिया।

दुकान का कारीगर 50 ग्राम सोना लेकर चंपत,केस दर्ज

शिक्षिका ने ई एफआई आर दी,जिस पर महामंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। महामंदिर पुलिस के अनुसार एक शिक्षिका की तरफ से ई-एफआईआर दी गई।

उसका कहना है कि उसके मोबाइल पर एक लिंक आया था जिसे ओपन किए जाने पर उसके खाते से 1 लाख 98 हजार 838 रुपए पार हो गए। उसे चोट पहुंचाने की धमकीं दी गई थी। फिलहाल महामंदिर पुलिस ने ई एफआईआर पर केस दर्ज कर अब तफ्तीश आरंभ की है।