Doordrishti News Logo

कपड़ा फैक्ट्री में हौद की सफाई के लिए उतरे दो श्रमिकों की मौत,एक बेहोश

जोधपुर, निकटवर्ती तनावड़ा स्थित उद्योग नगर में शुक्रवार की देर शाम एक कपड़ा फैक्ट्री में होद की सफाई के लिए उतरे तीन श्रमिक जहरीली गैस से बेहोश हो गए। तीनों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर उनमें दो की मौत हो गई। एक अभी उपचाराधीन है। कुड़ी पुलिस की तरफ से इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि तनावड़ा फांटा स्थित उद्योग नगर में सुमरा फेबरी फैक्ट्री में कपड़े का उद्योग चलता है। शुक्रवार को होली होने पर फैक्ट्री की साफसफाई का कार्य चल रहा था। जो ठेके पर दिया हुआ था। फैक्ट्री के एक बड़े होद से पानी की निकासी कर दी गई थी। मगर तल पर कचरा जमा होने पर एक श्रमिक सोनीपत उत्तरप्रदेश का 28 साल का विजय कुमार पुत्र नंदलाल होद मेंं उतरा था। मगर वह तल में जमे कचरे की गंध से बेहोश होने लगा।

इस पर अन्य श्रमिक शेरगढ़ के खेतसिंह नगर सबरसर का 60 साल का नासिर पुत्र सुभान खां उतरा। तब वह भी बेहोश हो गया। इस पर एक अन्य श्रमिक उस होद में उतरा। तीनों ही बेहोश हो गए। बाद में अन्य श्रमिकों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। मगर पहले विजय कुमार की और फिर नासिर की मौत हो गई। तीसरे अन्य श्रमिक का उपचार चल रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि इस बारे मेें मृतक नासिर के पुत्र कमरूदीन की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शवों को आज कार्रवाई के उपरांत परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026