अलग अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत
जोधपुर,जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए।
भोजासर पुलिस ने बताया कि दादू दयाल नगर चाम्पासर निवासी मलाराम पुत्र केसूराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी राजू देवी साथ में थी। दोनों बाइक पर थे तब सामने अचानक से नील गाय आ गई। बाइक स्लीप होने से वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना गांव के नजदीक ही हुई थी।
ये भी पढ़ें- जेपीसी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
भोजासर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। ओसियां पुलिस ने बताया कि जाटीपुरा निवासी दिनेश पुत्र रूपाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी 42 साल की मांगीदेवी खेत में काम करते समय भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर ओसियां अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी बाद में मृत्यु हो गई। ओसियां पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

