Doordrishti News Logo

कमोडिटी व्यापारी को धमकाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

  • गत वर्ष अक्टूबर में हुुआ था केस दर्ज
  • डेढ़ करोड़ की वसूली मांगी थी

जोधपुर,कमोडिटी व्यापारी को धमकाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने कमोडिटी व्यापारी से अवैध रूप से डेढ़ करोड़ की वसूली मांगने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की लंबे समय से तलाश में लगी थी। आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी जितेंंद्र सिंह ने बताया कि गत साल 5 अक्टूबर को कमोडिटी व्यापारी विनोद सिंघवी की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। इसमेें बताया कि उन्होंने और पवन संचेती ने मिलकर कमोडिटी का कारोबार आरंभ किया था। वे पवन संचेती से ढाई करोड़ रूपए मांगते हैं। डेढ़ साल से व्यापार बंद है। पवन संचेती ने रुपए नहीं देने की नीयत से बदमाश प्रवृति के लोग उनके घर और कार्यालय पर आकर धमकाने काम किया गया। मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया जाता और डेढ़ करोड़ की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें – परिवर गया शादी में,चोर चार लाख के गहने और नगदी ले गए

2 अक्टूबर 23 को उनके बासनी स्थित कार्यालय पर पवन संचेती ने चार लोगों को भेजा जिनमें जुड का पुखराज विश्रोई,श्याम विश्रोई अशोक विश्नोई एवं छैलाराम थे। इन लोगों ने जान की धमकी और कहा कि सात दिन में पवन संचेती को डेढ़ करोड़ दे देना अन्यथा तीन करोड़ देने पड़ेंगे।
थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में अब जुड करवड निवासी श्यामलाल विश्नोई उर्फ श्याम विश्रोई पुत्र हनुमान विश्नोई एवं संत कृपाराम नगर उम्मेद नगर मथानिया निवासी अशोक विश्रोई पुत्र सुरताराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026