Doordrishti News Logo

जोधपुर से साबरमती के बीच दो ट्रेन आठ दिन के लिए रद्द

जोधपुर, अहमदाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों पर चल रहे रेल दोहरीकरण कार्यों के कारण जोधपुर-साबरमती- जोधपुर के बीच दो ट्रेनों के आठ फेरे नही होंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के डांगरवा- आम्बालियासन-जुगदासन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे यह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14819 जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार से 6 मई तक,ट्रेन संख्या 14820 साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 6 मई तक व ट्रेन संख्या 14822 साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस शुक्रवार से 7 मई तक रद्द रहेगी। इसी खंड पर चलने वाली 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस भी 6 मई तक रद्द की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026