अपहरण के मामले में चार साल से वांछित दो हजार का इनामी गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने चार साल से वांछित एक अपराधी को बाड़मेर के समदड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है। उस पर दो हजार का इनाम घोषित होने के साथ वह टॉप टेन बदमाशों में शुमार रहा है। अभिुक्त को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत: लूणी हाल बाड़मेर के समदड़ी स्थित करमावास गांव का रहने वाला उम्मेदसिंह राव पुत्र चंद्रभान राव पर दो हजार का इनाम घोषित था। वह टॉप टेन बदमाशों में शुमार होने के साथ वर्ष 2018 से वांटेड चल रहा था। आज उसके समदड़ी होने की जानकारी पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और गिरफ्तार कर लाई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

