Doordrishti News Logo

चोरी की एंबुलेंस में डोडा-पोस्त की तस्करी दो तस्कर गिरफ्तार

303 किलो 945 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी की एंबुलेंस में डोडा-पोस्त की तस्करी दो तस्कर गिरफ्तार। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अवैध मादक पदार्थ सप्लाई में एम्बुलेंस को उपयोग में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक ऐसी ही चोरी की एक एंबुलेंस को पकड़ा जिसमें डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही थी। एंबुलेंस से 303 किलो 945 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीएसटी (कमिश्नरेट स्पेशल टीम) व पुलिस थाना लूणी ने संयुक्त रूप से की है।

एयरपोर्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि लूणी थाना प्रभारी गोविन्द राम और सीएसटी प्रभारी श्यामसिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा पुलिस थाना लूणी हल्का क्षेत्र में उत्तेसर रोड पर संयुक्त कार्रवाई कर एक एम्बुलेंस मारूति इको वैन को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसमें 303 किलो 945 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद हुआ। यह काले कट्टों में भरा हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने धवा पुलिस थाना झंवर निवासी श्रीराम उर्फ सिकिया पुत्र देवाराम विश्नोई और महेन्द्र पुत्र श्रीराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।

चोरी की एंबुलैंस,25 हजार का कमीशन 
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि मादक पदार्थ दक्षिणी ढाणी शुभदण्ड निवासी गोरधन राम पुत्र पेमाराम जाट के कहे अनुसार मंदसोर मध्यप्रदेश से चोरी किए गए वाहन एम्बुलेंस में ला रहे थे। जिसकी एवज में 25-25 हजार रुपए मिलने थे।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025