मारवाड़ जागरण मंच ने मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
उम्मेद सागर बचाओ अभियान
जोधपुर,उम्मेद सागर बचाओ अभियान की कड़ी में शुक्रवार को मारवाड़ जागरण मंच ने जल स्वास्थ्य मुख्य अभियंता जोधपुर को ज्ञापन दिया। जिसके अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि मारवाड़ जागरण मंच के द्वारा 7 जून को जिला कलेक्टर को उम्मेद सागर पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया गया था जिस पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए बांध की भूमि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को हस्तांतरित कर दी है। आज हुई वार्त्ता में मारवाड़ जागरण मंच के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह राठौड़ को अवगत कराया कि इस विषय को लेकर कमिटी गठित की जा चुकी है और उसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भिजवाई जा चुकी है। जल्द ही इसको सार्वजनिक किया जायेगा।
मारवाड़ जागरण मंच के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ इस मौके पर मंच के दीपक जोशी,विशाल पुरोहित,पदम
सिंह रतनु,भानुप्रताप सिंह, हनुवंत सिंह,खेम सिंह राजपुरोहित,रविकुल चौधरी,विनीत चौधरी,ललित चौधरी और जोधपुर के जागरूक नागरिक उपस्तिथ थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

