Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत

जोधपुर,सड़क हादसों में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत।शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में गत दिनों सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उनकी मौत हो गई। इस बारे में विवेक विहार थाने में मामले दर्ज किए गए है।

यह भी पढ़ें – डॉ स्वाति शर्मा जोधपुर और कमल पुरोहित जयपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि नंदवान निवासी दलाराम पुत्र रूपा राम भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 27 मई उसके पिता 65 वर्षीय रूपाराम पुत्र गुणेशराम पटेल बाइक लेकर नंदवान क्षेत्र से निकल रहे थे। तब सामने अचानक से साण्ड आ गया। जिससे बाइक उससे टकरा गयी और वे घायल हो गए। काफी दिनों तक वे उपचाराधीन रहे, मगर अब उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूसरी तरफ गुजरात के गांधी नगर जिले के अडालज थानान्तर्गत तलाब वालों का बास झुण्डाल निवासी राजू ठाकुर पुत्र कानू ठाकर ने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात्रि के समय गाड़ी चालक प्रहलाद भाई ठाकुर के सडक़ पर आई नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी को पलटी खिला दिया। जिससे गाड़ी में सवार मुकेश ठाकुर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026