Doordrishti News Logo

विवाद के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला

केस दर्ज

जोधपुर,विवाद के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में दो लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने के प्रकरण दर्ज हुए है। एक मामले में महिला पर चाकू से हमला किया गया।

इसे भी पढ़िए – दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

मंडोर पुलिस ने बताया कि मगजी की घाटी में रहने वाली एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि विवाद के चलते रमेश विश्रोई और लक्ष्मणसिंह नाम के दो शख्स ने उस पर चाकू से हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने हत्या प्रयास एवं एससीएसटी एक्ट में यह प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरी तरफ मंडोर थाने में ही दी रिपोर्ट में फूलबाग मंडोर निवासी हरीश पुत्र आनंद सिंह माली ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को श्रीगंगानगर शुगर मिल मंडोर के पास आरोपी करण परिहार,नरेश परिहार आदि ने उसका रास्ता रोक मारपीट की और फिर उस पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने प्रकरण में जांच आरंभ की है।

बनाड़ पुलिस के अनुसार सांसी बस्ती भदवासिया हाल सांसी बस्ती हाथीदड़ा खोखरिया निवासी टैक्सी चालक हरिश पुत्र राजेश सांसी ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को सांसी बस्ती खोखरिया में अनिल और उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की।

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026