Doordrishti News Logo

म्यूल अकाउंट से खाते में आए दो लाख रुपए,आरोपी गिरफ्तार

  • साइबर ठगी
  • पांच जगहों से साइबर ठगी का पैसा खाते में आने की मिली शिकायतें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल अकाउंट से खाते में आए दो लाख रुपए,आरोपी गिरफ्तार। शहर की रातानाडा पुलिस ने साइबर ठगी के एक प्रकरण में म्यूल अकाउंट खोलकर और खाता किराए पर देने वाले एक शख्स को पकड़ा है। आरोप के खाते में दो से ढाई लाख की राशि आना पता लगा है। देश भर से पांच शिकायतें साइबर ठगी की मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट मेें पेश किया गया है।

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायतों को लेकर पांच शिकायत एक खाताधारक सांसी कॉलोनी एयरपोर्ट निवासी अजय पुत्र राजेश के बारे में मिली थी। उसके खाते में दो से ढाई लाख तक राशि हस्तातंरित हुई थी। उसने अपना बैंक खाता आगे किराए पर दे रखा था। उसके खाते में पांच शिकायतों का पैसा आ रखा था। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया है।

बिना बताए घर से निकले अधेड़ का शव उम्मेद सागर नहर में मिला

साइबर ठगों का साथ देने के लिए शातिर अपने म्यूल अकाउंट खाता खोलकर बाद में उसे किराए पर दे देते है। उसके बाद साइबर ठगी का पैसा उनके खातों में आता है। पुलिस म्यूल अकाउंट को लेकर कई लोगों को साइबर फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।