जोधपुर, शहर के एक सरकारी कार्यालय में लगी महिला कर्मचारी के साथ एक युवक ने आर्य समाज में शादी रचाई। फिर उसके दो लाख रूपए और गहने ऐंठ लिए। महिला की रजामंदी के विपरित उससे दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है।
जिला पूर्व के एक थाने में यह केस दर्ज हुआ है। इसमें एक पीडि़ता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसने उसकी जाति के एक युवक से आर्य समाज में शादी की थी। पहले यह लोग भीतरी शहर में रहते थे। बाद में बनाड़ इलाके में किराए पर रहने लगे। महिला एक सरकारी विभाग में कार्यरत है। इस बीच युवक ने उसे धोखे में रखकर उससे दो लाख रूपए लेने के साथ उसके गहने तक खुर्दबुर्द कर दिए। उसकी इच्छा के विपरित दैहिक शोषण करता रहा। घटना को लेकर पुलिस में इस बाबत गुरूवार को केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ पड़ताल आरंभ की है।
ये भी पढें – ऊँट गाड़ी में बनाया पुस्तकालय, गांव-ढाणी के बच्चों तक पहुंचेंगे
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

