Doordrishti News Logo

बजरी से भरे ओवरलोड दो डंपर जब्त

चालक के पास नहीं मिले दस्तावेज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बजरी से भरे ओवरलोड दो डंपर जब्त। शहर की बोरानाडा पुलिस ने हलका क्षेत्र में बजरी से भरे दो ओवरलोड डंपर को जब्त किया है। इनके चालकों से पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर डंपरों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

आरटीओ और खनन विभाग को इस बारे में जानकारी दी गई है। चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस की तरफ से थाना क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों की चैकिंग की गई। तब बजरी से भरे दो ओवरलोड डंपर पकड़े गए।

खड़ी सप्ताह में बच्चों में धार्मिक आस्था जगाने आगे आई मातृ शक्ति

इनके चालक रमेश और मुकेश के पास में वाहन से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। गाडिय़ों की आरसी,आईसी के साथ चालकों के पास में खुद का डीएल भी नहीं था। इस पर दोनों डंपरों को सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम में एएसआई दमाराम,कांस्टेबल संतोष कुमार, दलाराम एवं बुद्धि प्रकाश शामिल थे।