Doordrishti News Logo

हादसों में दो की मौत

जोधपुर,हादसों में दो की मौत। कमठा मजदूरी करते एक श्रमिक सीढिय़ों से अचानक गिर गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति ने बाथरूम में तेजाब पी लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। संबंधित थानों में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – ट्रोला चालक ने बाइक सवार मजदूरों को उड़ाया,एक का सिर कुचला,दूसरा उछल कर गिरा

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि धिनाणानाडा पाल बोरानाडा निवासी राजूसिंह पुत्र किशोर सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 29 वर्षीय विक्रम सिंह कमठा मजदूरी करता था। वह 24 दिसम्बर को बोरानाडा में कमठा मजदूरी कर रहा था। तब वह सीढिय़ों से नीचे गिर गया।

इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा। दूसरी तरफ देवनगर पुलिस ने बताया कि 7 बी चौहाबो में रहने वाले 53 साल के दिलीप कुमार पुत्र नंदकिशोर तिवारी ने मानसिक तनाव के चलते बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया था।

परिजन को पता लगने पर उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र शुभम ने इस बारे में मर्ग मेें रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026