Doordrishti News Logo

ट्रोला चालक ने बाइक सवार मजदूरों को उड़ाया,एक का सिर कुचला, दूसरा उछल कर गिरा

जोधपुर,ट्रोला चालक ने बाइक सवार मजदूरों को उड़ाया,एक का सिर कुचला,दूसरा उछल कर गिरा।शहर के सांगरिया बाइपास रोड स्थित एक होटल के सामने बाइक सवार दो मजदूरों को ट्रोला चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। एक मजदूर उछल कर दूर गिर गया तो दूसरे के सिर से पहिया निकाल दिया। हादसे मेें एक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा उपचाराधीन है। ट्रोला चालक की पहचान के साथ उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

इसे भी पढ़िए – रानीखेत व इंदौर एक्सप्रेस बदले मार्ग से होगी संचालित

बासनी पुलिस के अनुसार मूलत: फतेह सागर पीलवा देचू हाल झालमंड निवासी राजूराम पुत्र पप्पू राम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई भोमाराम और परिचित झालामंड शंकर नगर निवासी श्रवणराम शाम को बोरानाडा से कमठा मजदूरी कर अपनी बाइक पर घर की तरफ लौट रहे थे। बाइक श्रवणराम चला रहा था।

यह लोग जब सांगरिया बाइपास रोड समराथल होटल के सामने पहुंचे तब पीछे से आ रहे एक ट्रक ट्रोला के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण राम उछल कर दूर गिर गया। भोमाराम नीचे गिरने से ट्रोले का पहिया उस पर से गुजर गया।

हादसे में भोमाराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक की पहचान बाबूलाल के रूप में की है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026