जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बोरानाडा और लूणी तहसील क्षेत्र में केमिकल पीने और करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बोरानाडा और लूणी पुलिस की तरफ से इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की गई है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि रायमलवाडा हाल किशोबाग निवासी भोमसिंह पुत्र उमगसिंह ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि उसके भाई 32 वर्षीय जेठूसिंह ने बोरानाडा क्षेत्र में भूल से 29 जून को केमिकल पी लिया था। तब उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग किया और शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया। लूणी पुलिस ने बताया कि निंबला निवासी श्रवणदास पुत्र देवीदास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई 40 वर्षीय सुगनदास की करंट लगने से मौत हो गई।
ये भी पढ़े – घायल को परिजन अहमदाबाद लेकर गए, संदिग्धों से पड़ताल
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

