जब्त घी और वनस्पति घी का निस्तारण
जेसीबी की मदद से जमीन में दफनाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जब्तसुदा घी और वनस्पति घी का निस्तारण।कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने मालखाने में जब्तसुदा घी और वनस्पति घी का आज निस्तारण करते हुए जेसीबी की मदद से जमीन में दफनाया गया।
विश्व धरोहर दिवस पर जोधपुर में सजी रियासती रेलवे विरासत की प्रदर्शनी
पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार, एडीसीपी वीरेंद्र सिंह राठौड़, लाइसेंसिंग के एडीसीपी जयदेव, मंडोर एसीपी अनिल शर्मा एवं करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी के सुपरविजन में पैण्डिग मालखाना आईटमों का निस्तारण किया गया।
25 जुलाई 2017 को जब्तसुदा डेयरी वेस्ट घी के कुल 109 टीन व वनस्पती घी के 49 टीन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजि.(सीबीआई केसेज) जोधपुर पूर्व महानगर एनसीबी में आदेश 16 अप्रैल 2026 की पालना में प्रकरण में जब्त सुदा बेस्ट घी व वनस्पति घी 15 लीटर के कुल 158 टीन व प्रकरण में जब्त प्लास्टिक कट्टा जिसमें डेयरी घी के कुल 12 टीन के गत्ते व 9 गत्ते का निस्तारण किया गया।
इस दौरान मालखाने के हैड कांस्टेबल छोटाराम भी मौजूद थे। माल का निस्तारण घड़ाव गांव जाने वाली रोङ के पास रिंग रोङ के पुलिया के पास किया गया।
