Doordrishti News Logo

मंगलवार को 2 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

  • विधानसभा चुनाव-2023
  • नाम निर्देशन पत्र लिए जा सकेंगे 6 नवम्बर तक

जोधपुर,मंगलवार को 2 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र। विधान सभा आम चुनाव 2023 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होने के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में दो प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को फलोदी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याक्षी सुबोध उर्फ एसएल व्यास ने एक नाम निर्देशन पत्र तथा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से पीएलबीपी प्रत्याक्षी वर्षा ने एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़िए – आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। इस अवधि के दौरान 5 नवबंर, रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026