Two buses bearing the same registration number were operating in the city; the RTO seized them.

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

-अलग-अलग थानों में खड़ा करवाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज। शहर में एक ही नंबर की दो बसों के संचालित होने का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर कार्रवाई की गई है।

विभाग ने दोनों बसों को अलग-अलग थानों में खड़ा करवाया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि कौन सी बस के नंबर प्लेट फर्जी हैं और किसके सही या दोनों के ही नंबर प्लेट फर्जी लगाए गए हैं। इन सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

आरटीओ इंस्पेक्टर अजय सागर ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि एक ही नंबर से दो बस संचालित हो रही हैं। इसी को लेकर टीम की ओर से दो अलग- अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई प्रताप नगर थाना क्षेत्र में की गई। जहां पर ग्रामीण रूट पर चलने वाली बस को जब्त किया गया है।

उस बस पर जो नंबर प्लेट लगी हुई थी वही नंबर देवनगर थाना क्षेत्र में खड़ी एक बस पर भी पाए गए। दोनों बसों को थानों में खड़ा करवाया गया है।
देवनगर थाने में सीज की बस के कागज नहीं पाए जाने पर मोटर व्हीकल (एमवी) एक्ट-207 में एएसआई ओमाराम ने सीज किया है।

जांच में बस के नंबर प्लेट के आधार पर मालिक का नाम आवड़ दान चारण सामने आया है। फिलहाल दोनों बसों के कागजों को लेकर जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ही बसों की नंबर प्लेट फर्जी लगाई गई या एक ही नंबर प्लेट से दो बसें चलाई जा रही थी। यह सब जांच में क्लियर हो सकेगा।

रथयात्रा के दौरान पुरी स्टेशन पर 12 दिन तक पार्सल सेवा बंद

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026