Three trains bound for Jodhpur affected due to RUB construction.

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

-रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस आंशिक रद्द

-दिल्ली सराय रोहिल्ला- जोधपुर सुपरफास्ट बदले मार्ग से चलेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में कनीना खास-महेंद्रगढ़ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या-98 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक के चलते 14 अक्टूबर को जोधपुर आने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन रेवाड़ी-लोहारू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला- जोधपुर सुपरफास्ट 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल,नीम का थाना, रिंगस,फुलेरा,कुचामन सिटी तथा मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22472,दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे:15 जुलाई से ड्यूटी चेक पास पूरी तरह डिजिटल

Related posts: