Parcel service at Puri station suspended for 12 days during Rath Yatra.

रथयात्रा के दौरान पुरी स्टेशन पर 12 दिन तक पार्सल सेवा बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रथयात्रा के दौरान पुरी स्टेशन पर 12 दिन तक पार्सल सेवा बंद। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 15 से 26 जुलाई तक पुरी रेलवे स्टेशन पर पार्सल सेवा पर अस्थाई रोक लगाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार इस अवधि में पुरी स्टेशन से आने-जाने वाले सभी पार्सल (लीज और नॉन-लीज दोनों) की बुकिंग और ढुलाई बंद रहेगी। साथ ही विशेष ट्रेनों,एफटीआर कोच, आरसी खाते के कोच तथा निरीक्षण डिब्बों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

रेलवे:15 जुलाई से ड्यूटी चेक पास पूरी तरह डिजिटल

रथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है,ताकि स्टेशन पर भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सके और रेल संचालन सुरक्षित व सुचारु बना रहे।

सभी जोनल रेलवे और मंडलों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आईआरसीटी सी को भी 15 से 26 जुलाई के बीच पुरी, सखीगोपाल और मालतीपतपुर के लिए कोई नया टूर पैकेज या पर्यटन कार्यक्रम स्वीकार नहीं करने को कहा गया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026