अवैध हथियार के साथ दो को पकड़ा
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। अवैध हथियार के साथ दो को पकड़ा। शहर की रातानाडा और विवेक विहार थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियारों के साथ दो लोगों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किए है।
इसे भी पढ़िएगा – दंपत्ति को कार ने लिया चपेट में,पति की मौत पत्नी घायल
रातानाडा थाने के एसआई भंवरसिंह के अनुसार वे सेनापति भवन रोड पर गश्त पर थे। तब एक किशोर को संदिग्ध घूमते पकड़ा। उसके पास तलाशी में चाकू मिलने पर उसे संरक्षण में लिया गया।
विवेक विहार थाना पुलिस के हैडकांंस्टेबल मुरारी लाल सांगरियां गांव हैलीपेड चौराहा पर गश्त कर रहे थे। तब एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में धारदार हथियार मिला। इस पर आरोपी सांगरिया निवासी गोरधन पुत्र अमाराम प्रजापत को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

