Doordrishti News Logo

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार। कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूरसागर थाने के एसआई मानाराम ने हलका क्षेत्र में विजय पुत्र जालम सिंह नट को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 46 पव्वे जब्त किए।

इसे भी पढ़ें – अवैध हथियार के साथ दो को पकड़ा

इसी तरह बोरानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल हरसहाय ने जाटों की ढाणी गंगाणा में कानाराम पुत्र बोरा राम जाट को गिरफ्तार कर देशी शराब के पव्वे जब्त किए। बनाड़ थाने के हैड कांस्टेबल श्यामलाल ने गुजरावास क्षेत्र में सन्नी को गिरफ्तार कर शराब के 54 पव्वें जब्त किए।

इधर एयरपोर्ट थाने के एएसआई भंवराराम ने पाबूपुरा गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे सूरज पुत्र किशनलाल नायक को पकड़ा।

Related posts: