जोधपुर, कमिश्ररेट एवं ग्रामीण पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त के साथ दो लोगों को पकड़ा है। एक के रहवासीय स्थल से डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमरावती नगर सांगरिया क्षेत्र में रहने वाले हनुमानराम पुत्र पुरखाराम विश्नोई के मकान पर दबिश देकर तलाशी ली। उसके यहां से 2 किलो 3 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर डोडा पोस्त जब्त किया। इसी तरह बाप थानाधिकारी हरिसिंह ने एनएच 11 थाना के सामने नाकेबंदी के समय एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। उसमें 10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा पोस्त और पिकअप जब्त कर उक्त डोडा पोस्त परिवहन कर रहे श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर के 66 आरबी निवासी दुर्गाराम पुत्र शेराराम नायक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़े :- वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की 5 बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

