145 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार

  • नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
  • महामंदिर और सरदारपुरा पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),145 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए महामंदिर थाना पुलिस ने 145 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। सरदारपुरा पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा है।

राज्य मुख्य आयुक्त ने स्काउट गाइड कार्यालय का किया निरीक्षण

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर डीसीपी जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह देवड़ा और एसीपी पूर्व के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महामंदिर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक स्मैक की खरीद-फरोख्त की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 145 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहावट के सदर निवासी चंद्रभान (27) पुत्र भीकाराम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद- फरोख्त के नेटवर्क और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

30 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार 
इधर डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एसीपी पश्चिम दीपक कुमार मीना एवं थानाधिकारी किशन लाल विश्रोई के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी हेमनगर जोलियाली झंवर निवासी आकाश (28) पुत्र कालूराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में एएसआई महादेव प्रसाद,हैड कांस्टेबल प्रहलाद कुमार, बजरंग,शिवलाल, कांस्टेबल मोतीलाल, कैलाश एवं नेमाराम आदि शामिल थे।