Doordrishti News Logo

सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  • पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था
  • अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र में दो बहनों से हुए दुष्कर्म और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

ड्यूटी के दौरान भावी गांव के सीआईएसएफ जवान का निधन

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि कस्बा बावड़ी में महिला द्वारा आत्महत्या करने के प्रकरण में तीसरे आरोपी बासनी खेड़ापा निवासी हनुमानराम पुत्र चेतनराम पूनिया को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अन्य आरोपी महिपाल पुत्र भंवरा राम और गोपाल पुत्र हरी राम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

जांच में पता चला है कि पीडि़ता जब पानी की टंकी पर चढ़ी थी और पुलिस प्रशासन व आमजन द्वारा समझाइश की जा रही थी। तब आरोपी हनुमानराम पीडि़ता को लगातार फोन के जरिये सम्पर्क में रहकर आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। उक्त प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी द्वारा करीब 15 संदिग्ध लोगो से आत्महत्या के संबंध में अनुसंधान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 20 मार्च को एक महिला ने आत्महत्या की थी,जिसके बाद उसकी छोटी बहन ने गैंगरेप और ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर छोटी बहन ने भी 15 मई को टंकी पर चढक़र जहर खाकर जान दे दी थी।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026