Doordrishti News Logo

दोस्ती और मधुर संबंध बनाकर 20 लाख ऐंठे,अब 15 लाख की डिमाण्ड कर धमका रहे

  • हनी ट्रैप
  • पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर मां बेटी और बेटे के खिलाफ दी रिपोर्ट
  • केस में राजीनामें के लिए डिमाण्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोस्ती और मधुर संबंध बनाकर 20 लाख ऐंठे,अब 15 लाख की डिमाण्ड कर धमका रहे। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर चार में रहने वाले एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर महिला ने 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। रुपयों की डिमाण्ड पूरी नहीं करने पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया। अब मुकदमें में राजीनामा करवाने के नाम पर 15 लाख की डिमाण्ड की जा रही है।

पीडि़त को बार बार धमकियां दी जा रही है। पुलिस के पास पहुंचे युवक का केस दर्ज नहीं किया गया तो उसने कोर्ट की शरण ली और नामजद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी पाली जिले की मां बेटी और बेटा है। कुड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 4 में रहने वाले एक युवक ने यह रिपोर्ट दी है। वह तीन साल से पाली जिले के एक युवती रतन के साथ जान पहचान हुई थी। बाद में उनके बीच में नजदीकियां बढ़ गई और संबंध मधुर हो गए। वह पाली से जोधपुर आती जाती थी तब उसे होटल कैफे में लेकर जाता था। रतन उससे अपनी जरूरतें बताकर रुपए लेती थी। कभी मां की बीमारी का बहाना बनाकर रुपए लेती तो कभी खरीदारी के बहाने रुपए लेती थी।

साथ रह रही मौसेरी बहन ने लगाया भाई पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

मां की बीमारी का बताए जाने पर पीडि़त युवक ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। फिर वह उसका दुरूपयोग करने लगी। उसकी मां और एक भाई भी एटीएम का दुरूपयोग कर जब मर्जी बैंक खाते से रुपए निकालने लगे थे।
मगर वह फिर भी रुपयों की डिमाण्ड करती रहती थी। उसे हकीकत पता लगने पर रुपए देना बंद कर दिया तब वह उसे ब्लैकमेल करने लगी और झूठा मुक दमा भी उस पर करवा दिया।

इस मुकदमें में वह राजीनामा के नाम पर 15 लाख की डिमाण्ड करने लगी। वह रुपए नहीं दिए जाने के एवज में जेल भिजवाने के लिए धमकाने लगी है।

पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल तक उसकी मदद करता रहा, मगर वह अब ब्लैकमेल कर 15 लाख की डिमाण्ड कर रही है साथ ही मां बेटी और बेटा उसे धमकी दे रहे हैं। 26 फरवरी 26 को पीडि़त कुड़ी थाने में केस दर्ज करवाने गया मगर उसका केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मां बेटी और बेटे का नामजद कर केस दर्ज कराया है।