साथ रह रही मौसेरी बहन ने लगाया भाई पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साथ रह रही मौसेरी बहन ने लगाया भाई पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप।शहर में एक महिला से मारपीट और दुष्कर्म का केस दर्ज खांडाफलसा थाने में हुआ है। पीडि़ता ने अपने मौसेरे भाई पर मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों तीन साल से एक कमरे में अलग रह रहे हैं। दोनों शादीसुदा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आज पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। खांडाफलसा पुलिस जांच कर रही है।
परिवार घर में मौजूद,27 लाख के आभूषण चोरी
पुलिस ने बताया कि शादी सुदा महिला ने अपने मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इसका आरोप है कि वह अपने पति से अलग मौसेेरे भाई के साथ रहती है। मौसेरा भाई भी अपनी पत्नी से अलग उसके साथ रहता है। दोनों तीन साल से साथ यहां एक कमरे पर रहते हैं। बुधवार को मौसेरे भाई ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने अपने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार महिला के एक बेटा भी है जो अपने पिता के साथ रहता है जबकि आरोपी के दो बच्चे अपनी मां के पास हैं।
फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।
