Doordrishti News Logo

ड्यूटी के दौरान भावी गांव के सीआईएसएफ जवान का निधन

एयरपोर्ट पर दी सैन्य सम्मान से श्रद्धांजलि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्यूटी के दौरान भावी गांव के सीआईएसएफ जवान का निधन। सीआईएसएफ के 25 साल के जवान सुनील शोऊ का मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। वे जोधपुर जिले के बिलाड़ा के भावी गांव के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उन्हें सैन्य सम्मान से श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद डांगियावास होते हुए उनके पैतृक गांव भावी ले जाया गया।

सुनील शोऊ के असमय निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक है। उनके परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं। गौरतलब है कि कांस्टेबल सुनील शोऊ मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी पर थे,जब वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके सहयोगी जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और नानावटी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उनकी हालत गंभीर थी और दिल की धडक़न बंद हो चुकी थी।

महिला के हार्ट की अंदरूनी परत फटी,सर्कुलेटरी अरेस्ट तकनीक से बचाई जान

डॉक्टरों ने सीपीआर, वेंटिलेटर और अन्य आपातकालीन इलाज दिए, उन्हें आईसीयू में भी शिफ्ट किया गया,लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुनील का सीआईएसएफ में चयन 14 दिसंबर 2024 को हुआ और 15 जनवरी 2025 से उन्होंने प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 15 नवंबर 2025 को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026