शादी के बाद गहने-कैश लेकर फरार हुई दुल्हन

वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी के बाद गहने-कैश लेकर फरार हुई दुल्हन। शादी के बाद एक महिला घर से गहने और रुपए लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं,जब रुपए और जेवरात लौटाने को कहा तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली। मामला शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र का है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान पेल्वी-एसीटैबुलर कैडेवरिक ट्रॉमा कोर्स डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त को

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2024 में वे अपने छोटे भाई की शादी के लिए लडक़ी तलाश रहे थे। इसी दौरान परिचितों के माध्यम से एक महिला से पहचान हुई। उसने मध्य प्रदेश निवासी सोनिया बाई के बारे में बताया और कहा कि लडक़ी का परिवार गरीब है,इसलिए शादी का पूरा खर्च परिवादी को ही उठाना होगा। आरोप है कि शादी के लिए ढाई लाख रुपए कैश दिए गए थे।

रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि 1 जून 2024 को वह परिचितों और भाई के साथ मध्य प्रदेश के खरगोन गया था। तीन जून 2024 को सोनिया बाई से मुलाकात हुई। वहां 500 रुपए के स्टांप पेपर पर शादी का करार लिखा गया और इसके बाद दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाई।

इस दौरान पीडि़त परिवार की ओर से सोनिया को सोने-चांदी के जेवर और कपड़े भी दिए गए। शादी के बाद सोनिया को जोधपुर लाया गया। कुछ दिनों तक उसका व्यवहार सामान्य रहा। रिपोर्ट के अनुसार 19 जून को परिवादी का भाई गांव चला गया था और वह खुद अपनी ड्यूटी पर था।

इस दौरान जब दोपहर 3 बजे परिवार के लोग घर आए तो वहां सोनिया नहीं थी। इसके साथ ही अलमारी में रखे गहने और रुपए भी गायब थे।
आरोप है कि वह घर में रखे 4 तोले जेवरात और 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। पीडि़त परिवार ने रिपोर्ट में बताया कि शुरुआत में जब सोनिया को कॉल किया गया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में जब उससे बात हुई तो उसने कहा कि वह वापस नहीं आना चाहती।

जब परिवार की ओर से जेवरात और रुपए लौटाने को कहा गया,तो उसने कुछ दिनों में हिसाब करने की बात कही। पीडि़त परिवार का आरोप है कि जब दोबारा सामान लौटाने को कहा गया,तो उसने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

Related posts: