ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान
साथी घायल
जोधपुर,ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान। शहर के डालीबाई मंदिर-डीपीएस सर्किल के बीच में बुधवार की सुबह हुई सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द कर दिया। मृतक के पुत्र की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – 55 हजार की नगदी से भरा डॉक्टर का बैग लूटा
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि बालेसर के आगोलाई स्थित कोनरी निवासी 26 साल का सुरजाराम पुत्र हरचंदराम जाट एवं उसका साथी 25 साल का थानाराम पुत्र मेघाराम जाट बुधवार की सुबह अपनी बाइक से डालीबाई मंदिर-डीपीएस सर्किल के बीच से निकल रहे थे। तब एक ट्रक का चालक सामने से आया और उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में सुरजाराम की मौत हो गई जबकि थानाराम घायल हो गया। मृतक के पिता हरचंदराम की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया।यह लोग जोधपुर में किसी काम से आए थे और उक्त स्थान से निकल रहे थे। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

