Doordrishti News Logo

सास पर लगाया मारपीट व झगड़े का आरोप

जोधपुर, शहर के निकटतर्वी डांगिवायास स्थित दांतीवाड़ा में रहने वाली एक महिला ने रोजाना सास के तानों और झगड़ों से परेशान होकर खुद को आग लगा दी। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पर्चा बयान पर पुलिस ने सास के खिलाफ महिला उत्पीड़ऩ का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। उसकी हालत नाजुक

बताई जाती है। घटना में डांगियावास पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। डांगियावास पुलिस ने बताया कि दांतीवाड़ा की रहने वाली 24 साल की आरती पत्नी परवीन पुरी गोस्वामी ने पर्चा बयान दिया। इसमें बताया कि उसका पीहर भोपालगढ़ के अरटियाकलां गांव में है। उसकी शादी 6 साल पहले दांतीवाड़ा निवासी परवीन पुरी पुत्र ओमपुरी के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी दो संतानें 2 साल की बेटी तमन्ना और 3 माह का पुत्र प्रतीक हुआ है। मगर उसकी सास शांतिदेवी आए दिन उससे झगड़ा कर मारपीट करती है। वह संतान को लेकर कई बार उलाहना देती आ रही है।

31 मई को वह अपने कमरे थी तब उसकी सास शांतिदेवी हाथ में फावड़ा लेकर आई और मारपीट करने लगी। तब परेशान आरती ने माचिस की तिली से खुद को आग लगा दी। पर्चा बयान आधारित रिपोर्ट में बताया कि वक्त घटना उसका पति परवीन, जेठ महेंंद्र आदि घर पर ही मौजूद थे। बाद में पति परवीन पुरी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद उसकी सास भाग गई। डांगियावास पुलिस ने बताया कि आग से आरती के हाथ पैर,पेट व छाती आदि झुलसे है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर महिला उत्पीड़ऩ का केस दर्ज किया गया है। सास की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – पत्नी दस दिन पहले पीहर गई, युवक ने लगाया फंदा

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026