Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के समीप बड़ली भैरूजी तालाब की दुर्दशा पिछले लंबे समय से सामने आ रही है। गर्मी के कारण यहां पानी सूख रहा है और मछलियां व जलीय जीव पर संकट खड़ा हो गया है। इसी को देखते हुए उड़ान फाउंडेशन ने यहां सेवा कार्यों के लिए एक अपील सोशल मीडिया पर जारी की थी जिसका असर कुछ इस प्रकार हुआ कि 3 दिन में ही कऱीब 200 से ज्यादा पानी के टैंकरों की व्यवस्था तालाब में हो गई।

Two hundred tanker water poured into the pond

उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि इस तालाब की दुर्दशा देखकर उन्होंने खुद ही पहले पानी के टैंकर डलवाने की व्यवस्था की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये शहर के सभी भामाशाह से इसमें सहयोग की अपील की। देखते ही देखते यह अपील वायरल हो गई और जोधपुर ही नहीं बाहर रहने वाले प्रवासियों की ओर से भी मदद के लिए हाथ उठने लगे। कई भामाशाह और स्वयंसेवी संगठनों ने फोन कर अपने टैंकर बुक कराए और इस सेवा कार्य में आहुति दी।

तीन दिन में ही कऱीब 200 टैंकरों का पानी इस तालाब में डाल दिया गया जिससे जलीय जीवों को बचाने की पहल से अब जल स्तर काफ़ी बढ़ चुका है। वरुण ने बताया कि इस कार्य में दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी डलवाया। अन्य भामाशाह ने भी बड़ी संख्या में टैंकर उपलब्ध करवा इस मुहिम में अपना योगदान दिया। पंडित भेरू पुरी गोश्वामी, दुष्यंत व्यास, सुमित, गगन, जीतेन, कुणाल धनाडिया, निर्भीक डोयल, शहजाद खान, यश व्यास, सौरभ गौर, अभिषेक भाटी, भरत परिहार, भजन पुरी, धीरज पंवार, मनीष गौड़, धोलाराम सियाग, जीवराज चौधरी व अन्य का सहयोग रहा।

ये भी पढ़े – पुलिसकर्मियों को मेडिकल किटों का वितरण

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026