विश्व धरोहर दिवस पर रेलवे शहीदों को किया नमन

  • गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे शहीद स्मारक के समक्ष झुकाया शीश
  • रेलवे शहीद संग्रहालय का अवलोकन कर स्टेशन पर और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व धरोहर दिवस पर रेलवे शहीदों को किया नमन। विश्व धरोहर दिवस पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बाड़मेर के गडरा रोड रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक पहुंच कर भारतीय रेलवे के उन कर्मचारियों को नमन किया जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई में ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

इसे भी पढ़ें – विश्व धरोहर दिवस पर रेलवे वर्कशॉप में लगाई प्रदर्शनी

समदड़ी-बाड़मेर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे तथा विश्व धरोहर दिवस पर भारतीय रेल के अमर शहीदों के स्मारक पर नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टाफ व स्थानीय लोगों से 1965 के युद्ध में देशहित में अपने कर्तव्य की पालना करते हुए शहीद होने वाले 17 कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मूलभूत यात्री व कर्मचारी सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश दिए तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों से ज्ञापन लेकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

रेलवे संग्रहालय का किया अवलोकन
डीआरएम ने गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा विकसित रेलवे शहीद संग्रहालय का अवलोकन किया तथा इसमें स्थापित सभी 17 शहीदों के चित्रों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस संग्रहालय को विरासत बताते हुए आमजन को इसके अवलोकन के लिए प्रेरित करने और इसे और अधिक सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारी इस दौरान रहे साथ
समदड़ी-बाड़मेर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) तरुण बीका,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(सामान्य) नितेश कुमार मीणा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(संकेत व संचार) अनुपम कुमार,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) मेजर अमित स्वामी सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर,निरीक्षक और पर्यवेक्षक साथ थे।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026