Doordrishti News Logo

मोमबत्ती जलाकर बालक इंद्र मेघवाल को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर, सोमवार को 15 अगस्त की शाम को 36 कौम द्वारा बालक इन्द्र मेघवाल को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर समाजसेवी भागीरथ सर्वा ने कहा की राजस्थान मे दिनोंदिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यहां आए दिन महिलाओं, युवाओं के साथ अमानवीय घटनाएं घटित हो रही हैं। राजस्थान सरकार कानून व्यवस्था नही सम्भाल पा रही है।

उल्लेखनीय है कि दलित छात्र 8 वर्षीय इंद्रकुमार मेघवाल की स्कूल में हेडमास्टर की मटकी के पानी पीने पर पिटाई से मौत हो गई। जिसकी जांच चल रही है। इस घटना से जालोर जिले में तनाव हो गया था। मासूम इंद्र कुमार का अहमदाबाद से पोस्टमाटर्म के बाद शव को सुराणा गाँव लाया गया।

इस मौके पर एडवोकेट प्रेम सिहं राठौड ने कहा की राजस्थान में एससीएसटी समाज के साथ आए दिन अत्याचार बढता जा रहा है, जिस पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। समाजसेवी कुसुम कंवर राजपूत ने भी इस घटना पर कड़ा विरोध जताया।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रेमसिहं राठौड़, मुकेश चौधरी, हिराराम देवड़ा, रवि प्रजापत, हनीसिहं राजपूत,कुसुम कंवर, सुनील डोडिया, राजु पटेल, प्रवीन सैन, नरपत सरगरा, सुमेर सर्वा, भैरव परिहार एवं अन्य युवा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: