Doordrishti News Logo

लेन देन का विवाद: स्थानीय घी तेल कारोबारी को हरियाणा पुलिस पकड़ ले गई

  • पत्नी का आरोप विवाद के चलते अपहरण किया गया
  • पुलिस ने हरियाणा ले जाना बताया

जोधपुर, शहर के पावटा सी रोड पर रहने वाला एक घी तेल का कारोबारी आज सुबह से बालाजी मंदिर जाने का कहकर निकला। पत्नी को उसके अपहरण होने की जानकारी मिली। इस पर उसने एक नामजद रिपोर्ट दी। रिपोर्ट दिए जाने वाले के खिलाफ शनिवार को ही मारपीट एवं लज्जा भंग मेें केस दर्ज करवाया गया था। महामंदिर पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर मामला दर्ज किया था। रविवार को यह कारोबारी अचानक लापता हो गया। इधर पुलिस ने बताया कि कारोबारी को लेनदेन के विवाद के चलते हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर गई है। वहां पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हो रखा है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि शनिवार को पावटा सी रोड संचेती सदन में रहने वाली कोमल पत्नी विनोद संचेती की तरफ से एक केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि 21 अक्टूबर 21 को गौरव तनेजा और उसके साथियों ने घर में आकर मारपीट की और लज्जा भंग की थी। बीच बचाव में आई उसकी सास और जेठ महेश का अपहरण कर लिया गया था। बाद में सास ने ईश्वरसिंह एवं प्रेमसिंह को बुलाया था। तब उसके जेठ महेश का छुड़ाकर लाया गया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि अदालत से मिले इस्तगासे पर इस बारे में शनिवार को केस दर्ज हुआ था।

इधर रविवार को कोमल संचेती का पति विनोद संचेती सुबह बालाजी मंदिर जाने का कहकर घर से निकला था। मगर वो नहीं लौटा। इस बीच उसके जेठ महेश ने फोन कर बताया कि उसके पति का अपहरण हो गया है। तब कोमल ने आज फिर गौरव तनेजा पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया। महामंदिर थाना अधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि विनोद संचेती के खिलाफ हरियाणा में लेन देन को लेकर एक केस दर्ज हो रखा है। इस सिलसिले में हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। वह घी तेल के कारोबार से जुड़ा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026