जोधपुर, रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-इंदौर-जोधपुर, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा का गोरठ स्टेशन पर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर व मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेल सेवाओं का शामगढ स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार गाड़ी संख्या 02459, जोधपुर-इंदौर स्पेशल गोरठ स्टेशन पर 15.44 बजे आगमन एवं 15.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02460, इंदौर-जोधपुर स्पेशल गोरठ स्टेशन पर 10.43 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 08243, बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन एवं 14.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08244, भगत की कोठी-बिलासपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 13.30 बजे आगमन एवं 13.32 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 08245, बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन एवं 14.37 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246, बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 13.30 बजे आगमन एवं 13.32 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 02955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन एवं 06.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल शामगढ स्टेशन पर 18.46 बजे आगमन एवं 18.48 बजे प्रस्थान करेगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

