Doordrishti News Logo

समपार फाटक सी-213 पर रेल कार्य के दौरान 03 दिन तक यातायात रहेगा डायवर्ट

जोधपुर,समपार फाटक सी-213 पर रेल कार्य के दौरान 03 दिन तक यातायात रहेगा डायवर्ट। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के सालावास यार्ड के समपार फाटक संख्या सी-213 पर 07.05.2026 से 09.05.2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक बीसीएम मशीन द्वारा गहरी छनाई एवं पैकिंग मशीन द्वारा रेल अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

भगत की कोठी डीजल शेड में नवीनीकृत कैंटीन का उद्घाटन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि उक्त कार्य लगभग 03 दिनों तक किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान समपार फाटक पर यातायात को पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में आमजन हेतु यातायात को एलसी-211 के माध्यम से डायवर्ट किया किया गया है। रेल प्रशासन ने आमजन से सहयोग एवं वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

Related posts: