21 सेक्टर से चोरी ट्रैक्टर ट्रोली का खुलासा, आरोपी पूर्व कर्मचारी निकला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),21 सेक्टर से चोरी ट्रैक्टर ट्रोली का खुलासा, आरोपी पूर्व कर्मचारी निकला। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने 14 अगस्त की रात को सेक्टर 21 से चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रोली का खुलासा करते हुए मालिक के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गई है। उससे अब अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
बंद मकान के टूटे ताले नगदी और आभूषण चोरी
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि लापला तला बायतु बाड़मेर निवासी हाल शांतिनगर पाल बालाजी निवासी गुमनाराम पुत्र आसूराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी ट्रैक्टर ट्राली सेक्टर 21 के मोड़ पर आखली पर खड़ी थी जो 14 अगस्त की रात को चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के आधार पर आरोपी बोरानाडा हरिनगर हाल पुंदलू चौराहा निवासी त्रिलोक डाबी पुत्र रामूराम बावरी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता लगा कि आरोपी पूर्व में परिवादी के यहां काम करता था और कुछ समय पहले नौकरी छोड़ चुका था। मालिक से विवाद के कारण नाराज होकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एएसआई उम्मेद सिंह,कांस्टेबल देवेंद्र पटेल,पूनमचंद एवं महिपाल आदि शामिल थे।
