Doordrishti News Logo

12 लाख का सोना चोरी

  • परिवार की मौजदूगी में छत के रास्ते घर में घुसे नकबजन
  • घर के सीसीटीवी कैमरे भी किए बंद
  • कमरों के बाहर लगाया लॉक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),12 लाख का सोना चोरी। शहर के बीजेएस कॉलोनी हनुवंत ए सेक्टर में 14 अगस्त की आधी रात में चोरी हो गई। चोरों ने परिवार के लोगों को कमरें बंद कर बाहर से लॉक लगा दिया और सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर डाले।

21 सेक्टर से चोरी ट्रैक्टर ट्रोली का खुलासा,आरोपी पूर्व कर्मचारी निकला

बाद में घर से 12 लाख के तकरीबन का सोना,एक लाख की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में सूचना दिए जाने पर महामंदिर पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। अब रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

बीजेएस कॉलोनी हनुवंत ए सेक्टर पावटा सी रोड मटकी चौराहा निवासी अक्षय ज्योत रतनू पुत्र भंवरदान रतनू ने रिपोर्ट दी है। इसकेअनुसार 14 अगस्त की रात को परिवार के सो जाने के बाद तीन अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। बदमाशों ने उनके माता-पिता के कमरे से टेबल पर रखे सोने के आभूषण चुरा लिए। इनमें सोने की चेन, अंगूठी,मूर्ति और हाथों के कड़े सहित करीब 7-8 तोला सोना था। इसके अलावा करीब एक लाख रुपए नकद भी ले गए।

कमरों को बाहर से लॉक किया
चोरों ने परिवादी अक्षय ज्योत और उनकी भाभी के कमरों को बाहर से लॉक कर दिया। घर में सामान अस्त-व्यस्त करने के साथ नौकर के ईयर फोन और 300 रुपए भी चोरी किए। शिकायत में बताया गया कि बदमाशों ने घर के सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे।

कार से चोरों के आने का संदेह 
घटना के बाद अभय कमांड सेंटर में रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक आई-20 कार के बी रोड पर गली नंबर 3 के पास रुकने और उसमें से तीन लोगों के उतरने की जानकारी सामने आई। अक्षय अपने पूर्व नौकर बबलू,निवासी लखनऊ,पर शक जताया है। हालांकि एफआईआर में पुलिस ने उसे संदिग्ध के रूप में दर्ज किया है; उसकी संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।