विभिन्न स्थानों से ट्रेक्टर, टैक्सी और बाइक चोरी
जोधपुर,शहर एवं इसके आस पास इलाकों से ट्रेक्टर, टैक्सी एवं बाइक चोरी हो गई। संबंधित थानों में इस बाबत मामले दर्ज करवाए गए हैं। भोजासर थाने में दी रिपोर्ट में लक्ष्मण नगर भोजासर निवासी भोमाराम पुत्र स्वरूपाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मणनगर में घर के बाहर खड़ा उसका ट्रेक्टर अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इसी तरह श्याम नगर बोरानाडा निवासी कैलाश पुत्र सांवता राम बावरी ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी टैक्सी चोरी हो गई।
यह भी पढ़े-11 जुआरी पकड़े, 42 हजार बरामद
बाइक चोरी:-
फतेह सागर पीलवा निवासी प्रदीप पुत्र भाखरराम विश्नोई ने रातानाडा पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की दोपहर के समय जे 5 सी सुभाषचन्द्र बोस कॉलोनी रातानाडा में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। जबकि उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में बनाड़ के नांदड़ाकलां निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र हड़मानराम विश्नोई की बाइक मिनर्वा सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। इधर
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मेघवालों का मोहल्ला रावलियावास निवासी धर्माराम पुत्र नाथूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह गांधी टावर मेडिकल मार्केट आया था। जहां पर टावर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: इन्द्रोका हाल कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली राजकंवर पत्नी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

