जोधपुर, शहर के डांगियवास स्थित पीथावास गांव की सरहद में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के एक और भाई भी था जो पहले ही सड़क़ हादसे में कालकल्वित हुआ था। पिता आर्मी से सेवानिवृत बताए जाते हैं।
डांगियवास पुलिस थाने के एएसआई मोहनराम ने बताया कि रूड़क़ली डांगियावास निवासी 24 साल का सुनील पुत्र भींयाराम विश्रोई अपनी बाइक से जाजीवाल फौजदारान गांव से होते हुए अपने घर रूडक़ली की तरफ जा रहा था। तब पीथावास के नजदीक सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सिर पर ललाट में गंभीर चोट लगने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में ले जाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।
एएसआई मोहनराम ने बताया कि मृतक शादीसुदा था और एक बच्ची है। उसके एक अन्य भाई की भी पहले सड़क़ दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। परिवार में यह दो भाई ही थे। पहले वाले भाई के भी एक बच्ची ही है। घटना के संबंध में मृतक सुनील के भींयाराम विश्रोई की तरफ से ट्रेक्टर चालक राजू विश्रोई के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
ये भी पढें – मादक पदार्थ तस्करी में साल भर से फरार मुल्जिम चढ़ा पुलिस के हत्थे
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

