ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने छीनी दो जिंदगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने छीनी दो जिंदगी। शहर के निकट झंवर स्थित जोगियासनी गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से सडक़ किनारे खड़े दो युवक चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर झंवर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच की जा रही है।
एएसआई धन्नाराम ने बताया कि लछाणियों की ढाणी ओसियां निवासी पप्पाराम पुत्र नारायण राम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 20 वर्षीय दिलीप पुत्र बंशीलाल और एक अन्य प्रतापगढ़ जिले के जालोदा नगेडिया निवासी 24 साल का जीतमल मीणा पुत्र शंभू मीणा दोनो जोगियासनी गांव में सडक़ किनारे खड़े थे। तब एक ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें अपनी चपेट मेें ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में मौत हो गई।
एएसआई धन्नाराम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
