मरुधरा गौरव सम्मान 2026 का पोस्टर विमोचित
कला जगत की 11 विभूतियां होंगी अलंकृत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मरुधरा गौरव सम्मान 2026 का पोस्टर विमोचित। अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले मरुधरा गौरव सम्मान समारोह के पोस्टर शुक्रवार को जेएनवीयू कुलपति प्रो. डॉ.पवन कुमार शर्मा ने विमोचन किया।
मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ.स्वाति शर्मा और कोषाध्यक्ष डिंपल गौड़ की मौजूदगी में हुए विमोचन के दौरान बताया गया कि 20 जून को शाम 4 बजे होटल चंद्रा,पांच बत्ती रातानाडा में 11 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इनका होगा सम्मान
1.स्व.सज्जन व्यास- बॉलीवुड अभिनय
2.पद्मश्री लाखा खान- सारंगी वादन
3.भवरा राम शर्मा- शास्त्रीय गायन
4.डॉ.अनुराधा आडवाणी -रंगकर्म
5.विदुषी पुलमा दास जोशी-शास्त्रीय गायन
6.उस्ताद साबिर हुसैन खान-तबला वादन
7.उस्ताद नियाज मोहम्मद -सितार वादन
8.डॉ.रौशन भारती ग़ज़ल गायन
9.डॉ.मंजूषा सक्सेना भरतनाट्यम
10.लक्ष्य पाल सिंह राठौड़ -चित्रकला
11.सेनू सपेरा- कालबेलिया नृत्य
संस्थान सचिव सुमन परिहार ने कहा लोक कला, संगीत,नृत्य,रंगमंच और चित्रकला के संरक्षण के लिए संस्थान निरंतर काम कर रहा है। यह समारोह सिर्फ सम्मान नहीं,नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास है।
तैयारियों में सुरभि शर्मा, डॉ.अर्चना गौड़,सुनंदा पुरोहित,अनीता टाक, रश्मि शर्मा,बिंदु श्रीवास्तव, देवयानी पंवार,स्वाति दीपक शर्मा और ज्योति भटनागर जुटी हैं।
